MLA सुरेश ने पैदल किया गांव का निरीक्षण पूछी ग्रामीणों से समस्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/mla_15.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुँचाना। गाँवों के विकास के प्रति अत्यन्त गम्भीर है सपा सरकार। उक्त विचार आज विधान सभा सदर में गाँव-गाँव चौपाल कार्यक्रम के अर्न्तगत ग्राम गोपालपुर में ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित ग्रामीणों में व्यक्त किये। सुरेश यादव ने सबसे पहले ग्राम गोपालपुर पहुँचकर पूरे गाँव का पैदल निरीक्षण किया तथा सभी लोगों से गाँव की मुख्य-मुख्य समस्या पूछी और आश्वासन दिया कि बहुत ही जल इनको दूर करने का प्रयास किया जायेगा तथा आगे कहा कि सपा मुखिया का मानना है कि जब तक गाँव का विकास नही होगा तब तक कोई भी प्रदेश उन्नति की राह पर नही जा सकता। इसी लिए उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाँव में विकास कार्याे प्रति अधिक रूचि दिखाई है। अन्त में उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व की सरकारों ने तो गाँव के लिए कुछ नही किया बस स्मारकों एवं पार्कों के निमार्ण करने में मस्त रही। प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बेवजह बर्बाद किया गया। जिससे प्रदेश विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ गया। लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है गाँव-गाँव विकास कार्य दिखने लगे हैं। लोगों को प्रदेश में चारों तरफ विकास होता दिख रहा है। 2017 तक पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बहती दिखेगी। इसके पश्चात ग्रामीणों की ओर से सभी लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। जिसमें सदर विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विनोद यादव, परवीन यादव, अशोक यादव बीडीसी, सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय, सपा नेता संजय मिश्रा, संग्राम यादव, तथा अनिल यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।