शहीदों को श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_486.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। युवा स्नातक बेरोजगार बेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में छाया चौराहे से पटेल प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुये पठानकोट में शहीद हुये सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की श्रद्धांजलि के लिये मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता आजाद, योगेश कुमार वर्मा, अमित कुमार, अंगद सिंह सिंघानिया, अश्वनी वर्मा, शशि कुमार, अजय मिश्र राजेन्द्र प्रसाद, तड़ित बाबू, रंजीत कुमार, बुद्धराम वर्मा, पंकज रावत, कैलाश, शैलेन्द्र सिंह, राम मिलन, सर्वेश पटेल आदि शामिल रहे।

