aajtaktimes

रियाज ने किया टूर्नामेन्ट का उद्घाटन


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर के मोहल्ला उसरी में कस्बे के प्रथम गुल्ली डण्डा टूर्नामेन्ट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद द्वारा किया गया। उदघाटन के पूर्व कार्यक्रम स्थल में टूर्नामेन्ट के सदस्यों द्वारा चेयरमैन का जोरदार स्वागत फूल मालाओं व गोला दाग कर किया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि खेल से हमें आपसी भाई चारे का संदेश व मोहब्बतों का पैगाम मिलता है। आगे उन्होने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेल जगत के प्रति अपनी रूचि दिखानी चाहिये। अघुनिक भारत में युवा शक्ति और युवा जोश की बहुत आवश्यकता है। खेल से शरीर चुश्त बनता है। जो बेहतर भविष्य के लिये अहम किरदार अदा करता है। देश में कबड्डी गुल्ली डण्डा का खेल पुराने जमाने में भी खेला जाता था। इस मौके पर सभासद बनवारी लाल लोधी, अकरम खान, इस्तियाक सिददीकी, राहुल मौर्या, रंजीत, अन्नू, बदरूददीन, राजू, दिनेश, सचिन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे

Related

UP 5057166673867714992

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item