धूमधाम से मनाया गया मायवती का 60 वां जन्मदिन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/60.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश मे सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राज्य सभा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 60 वंा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में आज बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक नगर पालिका में मनाया गया। जिसमे बहन जी को दीर्घायु होने की बधाई देने के लिए जनपद के कोने-2 से विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। विशाल जन समूह से यह प्रतीत हो रहा था कि सर्वसमाज के लोग सपा, भाजपा के जंगलराज, दंगाराज से मुक्ति पाने के लिए यूपी का 5वी बार बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुके है। जन्मदिन समारोह में उमडे विशालजन समूह से पूरा शहर पट गया था। इस मौके पर 60 किलो का केक काटा गया और लडडूू वितरण करके पार्टी की ओर से आये हुए लोगो के लिए खाने की व्यवस्था की गयी थी और धर्मगुरू पूज्य भन्तेगण को मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर रामकरने बाबूजी द्वारा जन कल्याण के तहत दान भी दिया गया। जन्मदिन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट एवं संचालन आरपी गौतम एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर रामकरन बाबू ने कहा कि देश में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के बाद करोडो दलितो, पिछडो, सर्व समाज के गरीबों की आन, मान, शान है। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने कहा कि हाल में हुुए पंचायत चुनाव में सपा के लोगो ने कानून की धज्जियां उडाकर अपने सरकारी एजेन्टो एवं माफियाओ के दबाव में अध्यक्ष जिलापंचायत का चुनाव जीत कर अपनी पीठ थपथपा रहे है। पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत ने कहा कि जब तक सपा है तब तक भाजपा है। दोनो आपस में भाई-भाई है। इसलिए इनसे सावधान रहना है। रामनगर विधान सभा प्रत्याशी हफीज भारती ने कहा कि सपा भाजपा के लोग विधान सभा चुनाव से पूर्व राम मन्दिर के नाम पर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को विगाडने का काम करेगे। इस लिए बहकावे में नही आना है। आरपी सिंह प्रभारी विधानसभा कुर्सी व सुधाीर सिंह प्रभारी दरियाबाद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बहन जी के दीर्घायु होने की कामना किया और कहा कि सपा भाजपा के लोग केवल गरीबों के विकास की बात करते है। वह सिर्फ दिखावा है। बहन जी सर्वसमाज की नेता है और गरीब सवर्णो को भी आरक्षण की देने की बात कहने वाली देश की पहली नेता है। इस मौके पर अनवार अहमद एडवोकेट, फैयाज अहमद एडवोकेट, आकिल इरसाद राजा एडवोकेट, राम कुमार एडवोकेट, सीरोमणी मिश्रा एडवोकेट, मनोज सिंह एडवोकेट, सतेन्द्र वर्मा, लयाकत हुसैन, आसीष पाण्डे, व नवीन कुमार संजय प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सैकड़ो लोग हुये बसपा में शामिल
बाराबंकी। बसपा में शामिल होने वालो मंे ए0के0 वर्मा कुरौली अपने दो दर्जन साथियो के साथ व बसपा नेता जावेद खान के नेतृत्व में सैकडो लोगो ने व पूर्व एमएलसी रामपाल वर्मा के सुपुत्र सपा नेता विजय कुमार वर्मा अपने दर्जनो साथियों के साथ आकाश वर्मा नि0 बंकी अपने दर्जनो साथियों, पूर्व प्रधान ढकौली सुशील मिश्रा दर्जनों साथियों के साथ, मुकेश रावत तुरकानी दर्जनो साथियों के साथ, दीपक सैनी के नेतृत्व मे दर्जनो नौजवानो ,डा. पीके तिवारी, प्राचार्य गंगादेवी लाल बहादुर डिग्री कालेज कोठी,के नेतृत्व में दर्जनो लोग व अनवर खान मसौली के नेतृत्व में दर्जनो लोग सपा, भाजपा छोडकर बसपा में शामिल हुए
