aajtaktimes

फतेहपुर कोतवाली व तहसील का किया निरीक्षण


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आयुक्त फैजाबाद मण्डल सूर्य प्रकाश मिश्र ने आज तहसील और कोतवाली फतेहपुर का निरीक्षण किया। आयुक्त के साथ डीएम अजय यादव और एडीएम हरिकेश चौरसिया मौजूद थे। उन्होने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसील के काम काज में सुधार लाये। तहसील के भूलेख, संग्रह, नजारत सहित राजस्व अभिलेख सहित तहसील परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होने तहसील अन्तर्गत संचालित राजस्व योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के साथ ही समस्त राजस्व कार्यो की गहन समीक्षा की और उपजिलाधिकारी सहित सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाये। आयुक्त ने राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त किये जाने हेतु बड़े बकायेदारों से प्राथमिकता के आधार पर विविध देयों की वसूली सुनिश्चित की जाये। राजस्व वसूली की अमीनवार की गयी वसूली की नियमित समीक्षा की जाये। उन्होने प्रमुख सचिव राजस्व और जिलाधिकारी द्वारा तहसील का किये गये निरीक्षण की अनुपालन आख्या अभी तक न भेजने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि तुरन्त अनुपालन आख्या प्रेषित की जाये। उन्होने कहा कि वादो के निस्तारण के बाद जो पत्रावलियां अभिलेखागार नहीं भेजी गयी है, उन्हें एक सप्ताह के अन्दर राजस्व अभिलेखागार में प्रेषित कर दिया जाये। आयुक्त ने खतौनी उद्धरण सम्बन्धी रजिस्टर नम्बर-9 की धनराशि को अनुमन्य कार्यो के लिए व्यय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने हाईकोर्ट में प्रति शपथ पत्र दाखिल किये जाने हेतु लम्बित 22 प्रकरणों को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा कि यह स्थित कतई ठीक नहीं है। उन्होने साफ कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा इस मामले का समुचित अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है। इसे गम्भीरता से देखा जाये। हाई कोर्ट में लम्बित रिट में समय से प्रति शपथ पत्र दाखिल कराये जाये। राजस्व वसूली के विभिन्न मामलों की समीक्षा के दौरान उन्होने 2009 में जारी आरसी लम्बित पायी। जिस पर उन्होने असन्तोष व्यक्त किया। किस अमीन के पास कितनी आरसी लम्बित है, इसकी समीक्षा तहसीलदार द्वारा नहीं की गयी है। उन्होने तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसील के काम काजों में सक्रियता से रूचि ले। उन्होने निरीक्षण के रोस्टर सही ढ़ग से तैयार न किये जाने पर भी असन्तोष जारी किया। इस अवसर पर आयुक्त ने तहसील दिवस में लम्बित मामलों की स्थिति, मुख्यमंत्री, शासन से प्राप्त संदर्भो के निस्तारण की स्थिति, आडिट आपत्तियों का निस्तारण, कर्मचारियों के जीपीएफ, सेवा पुस्तिका अपडेट किये जाने की स्थिति सहित समस्त राजस्व कार्यो की समीक्षा की। उन्होने तहसील में आये फरियादियों की शिकायतें और समस्यायें सुनी और उनके निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी को जरूरी निर्देश दिये। आयुक्त ने थाना कोतवाली फतेहपुर का निरीक्षण किया। उन्होने असलहा रजिस्टर, माल रजिस्टर सहित कोतवाली के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होने अपराध रोकथाम सहित कोतवाली के अन्य कामकाजों की समीक्षा की। आयुक्त इस अवसर पर तहसील फतेहपुर के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले और उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।  

Related

UP 2349641277668276252

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item