aajtaktimes

मामूली बात पर मारपीट, चार जख्मी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में पालतू पड़िया द्वारा पड़ोसी के घर की टटिया को बेझने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटायी कर दिया जिसमें दूसरे पक्ष के चार लोगों के शिर में गम्भीर चोटें आयी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर भेज दिया। बताते चलें की ग्राम रसूलपुर निवासिनी बेवा चम्पा देवी पत्नी स्वर्गीय शेषनरायन की पालतू पड़िया दरवाजे पर बंधे हुए खूंटे से खुल गयी और गांव के ही मोहम्मद हुसैन की दीवाल के पास लगी टटिया से बेझने लगी। इस पर मोहम्मद हुसैन उनके पुत्रों शान मोहम्मद, जान मोहम्मद, ताज मोहम्मद, यार मोहम्मद लल्लू आदि चम्पा देवी की पिटायी करने लगे। उसकी चीख पुकार को सुनकर मौके पर उसके पड़ोसी संगम पुत्र सालिक राम, राम नरायन पुत्र राम सनेही, छंगू, बाबू पुत्रगण सालिक राम, आदि मौके पर बीच बचाव करने पहुंचे जिनकी उक्त लोगों ने लाठी डण्डे से पिटायी कर दिया जिससे उक्त चार लोगों के शिर में गम्भीर चोटें आयी और वे बुरी तरह से घायल हो गये। कोतवाली पुलिस ने उक्त दोनो पक्ष के चार-चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करके उन्हे चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सी.एच.सी. सिरौलीगौसपुर भेज दिया है।
आयुक्त बोले, काम-काज में लायें सुधार नही तो होगी कार्यवाही

Related

UP 3647500543530466855

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item