aajtaktimes

मंत्री गोप ने कैंसर से पीड़ित महिला की किया सहायता, मिली दुआए

अजमी रिज़वी

बाराबंकी ।उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव  अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  ने अपने निवास  पर जनपद के कोने कोने से आये आगंतुकों से भेंट की व उनकी निजी व जनसमस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण हेतु सक्षम अधिकारियों को दूरभाष पर त्वरित दिशा निर्देश दिए ,

इस मौके पर मंत्री गोप  ने अपनी विधानसभा रामनगर जनपद बाराबंकी की कुमारी पूनम पुत्री लालचंद निवासी ग्राम बेहटा को कैंसर के असाध्य रोग से पीड़ित को इलाज हेतु अपनी विधायक निधि से रुपये 75 हज़ार चेक द्वारा जारी किये ,

मंत्री गोप ने इस मौके पर सभी उपस्थित जनों से कहा कि 2012 में समाजवादी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के नौजवान व ऊर्जावान तथा उदार ह्रदय  मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव  ने सभी विधायकों के लिए ग्राम्य विकास विभाग के मद से योजना बनायीं थी कि वे अपनी अपनी विधानसभा के लोगों के लिए विधायक निधि के जरिये से असाध्य रोग पीड़ितों की मदद विधायक निधि से स्वयं कर सकें ,

मंत्री गोप ने कहा कि आज देश में सबसे अनुभवी व संघर्षी व युवा नेतृत्व केवल समाजवादी पार्टी के पास ही है , डॉ लोहिया  के सपनों का भारत बनाने के लिए और भगत सिंह के ओजस्वी समाजवाद का परचम फहराने के लिए आज  नेता मुलायम सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में  मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी समाजवाद की स्थापना और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं  ।

Related

UP 4641504146767024221

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item