बाराबंकी में किसान यूनियन ने लगायी महापंचायत , सरकार के खिलाफ गरजे नेता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_169.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । तमाम लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा कुर्सी बाजार में एक विशाल महापंचायत आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता व उमेश वर्मा संचालन तथा अमीन बेग द्वारा आयोजित महापंचायत में बोलते हुए प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि क्या शासन प्रशासन अमीरों,पूंजीपतियों व धन्नासेठों के लिए बना है ये अविश्वास इस कदर फैलता जा रहा है जिसे रोकना उसमे विश्वास की भावना जीवित रखना मेरे साथ शासन/प्रशासन की भी नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने आगे कहा कि बेमौसम बरसात से छतिग्रस्त हुई फसलों का मुआवजा अभी भी इस क्षेत्र के किसानो को नही मिला है।
गन्ने का बकाया भुगतान पाने के लिए हमारा किसान दिन रात दौड़ रहा है। क्षेत्र के किसानो की जमीनों पर बनी फैक्ट्रियों में उनके परिजनों को नौकरी दिलाये जाये।उपरोक्त समस्याओं को बताते हुए प्रा0 महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गाँवों में पोल तो गाड़ दिए गए हैं परंतु तार नही खींचे गए हैं अतः बदहाल विद्युत् व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये और थानो पर पुलिस कर्मियों द्वारा किसानो/ग़रीबो के शोषण पर लगाम लगाई जाये तथा किसानो की उपजाऊ जमीनों पर हो रही प्लाटिंग व ग्राम पंचायत की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाकर उन्हें मुक्त कराया जाए।किसानो की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही जायेगी। संगठन इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिनाम सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सेवक रावत, आलोक कुमार,रामानन्द वर्मा, नौमीलाल,गिरीश वर्मा,सतीश वर्मा रिन्कू,पवन वर्मा,राम गोपाल यादव,अयोध्या सिंह,कमलेश मौर्या सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।