aajtaktimes

SP ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन


अजमी रिज़वी

बाराबंकी । पटेल पंचायती इण्टर कालेज के बगल पायका खेल मैदान पर आयोजित प्रदेश स्तरीय बाबा रामसनेहीदास चैलेन्ज कप क्रिक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने फीता काट एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर उडाकर किया ।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राम सनेही घाट  आर पी सिंह,पत्रकार भोला नाथ मिश्र  व दरियाबाद के चेयरमैन सैय्यद अनवर अजीम आजाद साहू आदि मौजूद थे
 उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल हमीद ने कहा कि खेलकूद से जहाँ स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं आपसी भाईचारे व कौमी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से छुपी प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है वहीं इस तरह के आयोजनों से लोगों में खेल के प्रति रूचि पैदा होती है ।
दरियाबाद के चेयरमैन सैय्यद अनवर अजीम ने कहा कि यह मैदान दशकों पहले से खिलाड़ी तैयार करता चला आ रहा है और अब न जाने कितने खिलाड़ी इस मैदान से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच चुके हैं ।उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए वह तन मन धन से आयोजकों से साथ सदा रहे है और आगे भी रहेंगे ।क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट से हफ्तों क्षेत्र में खेलकूद को माहौल बना रहता है।यह अपने आप में बहुत बड़ा काम है की ग्रामीण स्तर पर ऎसे हो रहा है
      अतिथियों का स्वागत बुके देकर आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष साहू , उपाध्यक्ष आजाद साहू , कमलेश वर्मा ,प्रदीप यादव , बिन्नू जैन , बिजय अग्रवाल, दीपक वर्मा, विवेक तिवारी, पूर्व प्रधान अवधेश मिश्र, इबरार हुसैन, गोपाल साहू, अशोक तिवारी, अनुराग गुप्ता, रिन्कल सलूजा, अनुज तिवारी, रवि साहू, विनीत श्रीवास्तव आदि ने किया ।

Related

UP 5772631610858693045

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item