aajtaktimes

शत्चण्डी महायज्ञ भण्डारे के साथ सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम मरकामऊ स्थित शीतला देवी मन्दिर पर चल रहा विराट शत्चण्डी महायज्ञ पूर्णाहुति व भण्डारे के साथ समाप्त हो गया। प्रयाग राज से पधारे शत्चण्ड़ी महायज्ञ के यज्ञ सम्राट केशवाचार्य ने सात दिवसीय विराट श्री शत्चण्ड़ी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न कराया। तत्पश्चात् यज्ञ स्थल पर ही विराट भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक कतार में बैठ करके प्रसाद ग्रहण कर अपने मंगल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में श्री आचार्य ने विश्व के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपने अमृतमय उपदेशों से सभी को अभिसिंचित करके कार्यक्रम आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। श्री शत्चण्ड़ी महायज्ञ परिवार के यजमान यज्ञाचार्य श्री राजानन्द महाराज, उपाचार्य काशीनरेश पाण्डेय, यज्ञ ब्रम्हा महाबीर पाण्डेय, आदि ने सभी आयोजक मण्डल के सदस्यों को आशीष प्रदान करते हुए मंगल भविष्य की कामना किया । इस अवसर पर राजेश शुक्ला, हरीश तिवारी, राहुल तिवारी, सौरभ तिवारी, राजू सोनकर, विनोद मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार यादव सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related

UP 3620022014245739407

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item