सदर विधायक के नेतृत्व में 16 को निकलेगी साइकिल यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/16.html
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के मुखिया की मंशा के अनुरूप सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विधानसभा में 16 जनवरी को साइकिल यात्रा निकाल कर गांव-गांव सरकार की उपलिब्धयों का बखान किया जायेगा। तथा किसी एक गांव में चौपाल भी लगाइ जाएगी। उक्त विचार आज शहर के सिटी इण्टर कालेज के पीछे नई बस्ती में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय में व्यक्त कियें। श्री यादव ने आगे कहां कि आजादी के बाद से आज तक शहर में इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने मेरे चार साल के कार्यकाल में हुए है। अपनी विधानसभा में किये गये विकास कार्य तथा समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु 16 जनवरी को हाइवे के पास से असेनी रोड पर साइकिल ट्रैक से से साइकिल यात्रा प्रारम्भ कर गदिया होते हुए यात्रा की जायेगी। तथा किसी एक गांव में चौपाल लगाकर अपनी सरकारी की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जयेगा, तथा उस गांव की समस्याओं को सुनकर उसकों दूर करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर मो. रिजवान संजय, जुबेर अंजुम खां, सपा नेता मो. उबेद उर्फ अस्सु, समाजसेवी मंजीत सिंह, मो. शकील, मो. इश्तफा खां, मो. मुस्तफा खां, पूर्व सभासद एवं शमीम फन्ने, पूर्व सभासद तैकीर करार्र, सरफराज अहमद, विवेक जैन, मो. इशहाक खां, दीपक गुप्ता सभासद आदि लोग उपस्थित थे।

