aajtaktimes

महिलाओ को आत्मनिर्भर होना ज़रूरी : जोगेंद्र

जौनपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने हेतु स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से नगर के वाजिदपुर में स्थित सिटी टावर में सैकड़ों महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय निकाय के विधान परिषद पद के प्रत्याशी जोगेन्द्र प्रसाद ने महिलाओं को सिलाई मशीन देते हुये कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं जिस तरह से समाज में कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य कर रही हैं, उससे पूरे विश्व में हमारे देश को नयी पहचान दी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, राजकुमार सरोज सहित अन्य लोगों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हर तरह का सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह, पूनम, आजमगढ़ जिले की प्रोजेक्ट मैनेजर रिंकी राय, नरेन्द्र बहादुर सिंह, नमिता, नीलम, मोगली, डा. मिठाई लाल, सहाना, लाली भासो, नागेन्द्र मास्टर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता अजय सिंह ने किया

Related

UP 8373083355932276888

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item