DM ने किया केराकत तहसील के सभी अनुभागों का निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_24.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने रविवार को तहसील केराकत के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया जहां कलेक्टेªट के ओएसडी शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, नाजिर सदर काशी सिंह, पेशकार अनवर, आरआरके रामकुमार पाल, शिकायत पटल के राकेश गौतम, एसीआरए रहमत अली, एलआरसी शौकत अली, राधेश्याम यादव को पटलवार निरीक्षण करके सोमवार की शाम तक विस्तृत रिपोर्ट कैम्प कार्यालय पर देने का निर्देश दिया। इस मौके पर परिसर में सफाई कराने की बात कहते हुये उन्होंने उपजिलाधिकारी केराकत को निर्देशित किया कि तहसील के जर्जर भवन को शासन से शीघ्र ही पत्राचार करके गिरवायें। साथ ही नये तहसील भवन को राजकीय निर्माण निगम द्वारा हस्तान्तरित न करने, मानक के अनुसार निर्माण न कराने पर जांच कराकर दोषी प्रबन्धक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में विभिन्न न्यायालयों में वादों के निस्तारण के कार्य में तेजी लाने साथ लम्बित वादों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने वादों को आनलाइन कराने, राजस्व वसूली में तेजी लाने, किसान दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मानक का अनुपालन करने, पुराने अभिलेखों को फिडिंग करने, वरासत दर्ज करने के समस्त प्रकरणों को खतौनी में चस्पा करने, पट्टे को कब्जा दिलाने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार के शिकायती पत्रों के निस्तारण में तेजी लायी जाय। साथ ही प्रमाण पत्रों के समय सीमा के भीतर जारी किया जाय और कृषक मृतक दुर्घटना एवं छात्रवृत्ति के प्रकरणों को निस्तारण में तेजी लायी जाय। उन्होंने वादों के निस्तारण हेतु अधिवक्ताओं से सकारात्मक सम्बन्ध बनाने का निर्देश देते हुये ने तहसील के निरीक्षण पर संतोष जताया। अन्त में उन्होंने बताया कि यह वार्षिक निरीक्षण है जिसकी अनुपालन आख्या 21 दिन के अंदर न भेजने पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार जयराम मौर्या, नायब तहसीलदार रामनयन सिंह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
