aajtaktimes

मेगा लोक अदालत में 1279 वादों का हुआ निबटारा

जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुआ जहां विभिन्न अदालतों के माध्यम से सिविल के 15 वाद, लघु अपराधिक 1070, राजस्व 49, वैवाहिक के 22, भरण पोषण के 49, विद्युत के 53, उत्तराधिकार के 14, एमएसीपी के 7 मिलाकर कुल 1279 वादों का निस्तारण किया गया जिससे 1517 व्यक्ति लाभान्वित हुये। इसी तरह लघु आपराधिक वादों में 1504489 रूपया अर्थदण्ड जमा कराया गया। साथ ही पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम द्वारा भरण-पोषण/वैवाहिक मामलों से सम्बन्धित 71 वादों का निस्तारण करके सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को 41 लाख रूपये दिलायी गयी।   इसी क्रम में उत्तराधिकार वादों में 7080518 रूपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही एमएसीपी प्रतिकर की राशि 1301800 रूपये दिलायी गयी। इस अवसर पर न्याय पालिका के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्राधिकरण के सदस्य, अधिवक्ता, वादकारी आदि उपस्थित रहे। अन्त में राजीव पालीवाल सिविल जज/सचिव जिला प्राधिकरण ने आभार जताया।

Related

UP 2950829843434813536

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item