aajtaktimes

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी पर बैठक हुई जहां गणतंत्र दिवस पर नगर में स्वागत द्वार बनाने का निर्णय हुआ। साथ ही विद्यालयों में चल रही चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों की सूची की समीक्षा की गयी जिन्हें 26 जनवरी को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि तमाम स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत स्वागत बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी रचनीश चन्द, नगर मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर राकेश पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली, विमला सिंह, त्रिपुण्ड मौर्य सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7119442535800319559

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item