अमित को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_708.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जनपद के भाजपा खुशी से झूम उठे तथा सभी ने जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर गाजे-बाजे के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया जहां जमकर आतिशबाजी भी हुई। इसके साथ ही एक विशाल जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुये जिला कार्यालय पर पहुंचकर सभा भी किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में इस बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनायेगी। इस अवसर पर श्याम मोहन अग्रवाल, मानिक चन्द्र सेठ, राजेश श्रीवास्तव, सुधांशू सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रामकृष्ण बिन्द, आलोक सेठ, आशीष जायसवाल, डा. संजय पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाठक, प्रशांत उपाध्याय, दीपू मिश्रा, विजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह दुर्गवंशी आदि उपस्थित रहे।
