aajtaktimes

भारत-पाक सीमा पर शिक्षाविद् डा. यदुवंशी ने कमाण्डर को भेंट किया नीम का पेड़

जौनपुर। राष्ट्रीय एकता व भाईचारा का संदेश लेकर जौनपुर से भारत-पाकिस्तान के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पहंुचे जौनपुर के शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी ने राजेन्द्र कुमार कम्पनी कमाण्डर सीमा सुरक्षा बल को नीम का पौधा भेंट किया। यह वही सीमा है जिसे जीरो लाइन कहा जाता है और भारत-पाकिस्तान के लोग आमने-सामने नजर आते हैं। इस बाबत डा. यदुवंशी ने बताया कि यहां सीमा पर एक पीपल का वृक्ष है जो आधा भारत और आधा पाकिस्तान में पड़ता है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ का आवागमन सीमा पर भी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पहुंचे डा. यदुवश्ंाी ने कहा कि बीएसएफ हमारे देश की आन, बान व शान हैं तो वहां मौजूद लोगों के साथ सीमा सुरक्षा बल के नौजवानों ने भारत माता जिन्दाबाद का नारा लगाया। उन्होंने बताया कि यह सीमा सुचेतगढ़ के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर डा. यदुवंशी के साथ कृषि वैज्ञानिक सुमाज चौधरी, आरएसपुरा के समाजसेवी विजय चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश, हेड कांस्टेबल इल्लू मलाई, इंसपेक्टर वीएस ठाकुर, भूसे कल्याण शंकर सहित सीमा सुरक्षा बल की बटालियन मौजूद रही। अन्त में डा. यदुवंशी ने मौके पर उपस्थित लोगों को भाईचारा, राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उपस्थित युवाओं ने अपने राष्ट्र के सम्मान में कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया।

Related

UP 8242144462336577085

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item