बच्चों ने निकाली ‘स्वच्छ भारत-ग्रीन भारत’ जागरूकता रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_313.html
जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पार्वती पब्लिक स्कूल कुसरना के नेतृत्व में सोमवार को एक विशाल जुलूस ‘स्वच्छ भारत-ग्रीन भारत’ के तहत स्वच्छता अभियान में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया। जुलूस कुसरना से प्रारम्भ होकर सरायबीरू चौराहे से होते हुये पूरे नगर का भ्रमण करते हुये सिधौली चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में शामिल बच्चों ने ‘नो यूज प्लास्टिक’ एवं ‘स्वच्छ भारत’ के तहत पौधा लगाने के अलावा अपने आस-पास स्वच्छता रखने की अपील किया।

