aajtaktimes

महरूपुर के पीड़ित परिवार के लिये आगे आये विक्रम प्रताप

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के मड़इया महरूपुर गांव में पुलिसिया उत्पीड़न व फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ सोमवार को भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये निर्दोषों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न रोकने और निष्पक्षता से मजिस्टेªटी जांच कराने की मांग किया। जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद, अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली और मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के दरबार में गुहार लगाते हुये उन्होंने कहा कि 1 दिसम्बर 2015 को ग्राम प्रधान चुनाव में मतदान के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने मानवाधिकार का खुला उल्लंघन करते हुये निर्दोषों को न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि महिलाओं व बच्चों के अपने गुस्से का शिकार बनाया। यही नहीं, घरों के सामानों, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, गाय, भैंस को आहत पहुंचाने के साथ ही महिलाओं को जेल भेज दिया। इस दौरान दवा व उपचार के अभाव में दो लोगों की मौत भी हो गयी। अन्त में युवा भाजपा नेता श्री सिंह ने मांग किया कि उक्त प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराने के अलावा मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाय। साथ ही फर्जी मुकदमा वापस लेने के अलावा पीड़ितों की तहरीर पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय।

Related

UP 6186462905883499772

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item