आठ केन्द्रों पर आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_427.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उ.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2015 जनपद में आगामी 2 फरवरी से 8 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण और शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर डीआरडीए सभागार में सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मंे जिलाधिकारी अजय यादव ने व्यवस्थित ढ़ग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु जरूरी निर्देश दिये। उन्होने परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र के सम्बन्धित कक्षों में मेज, कुर्सी, प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होने अपेक्षा की कि परीक्षा के पूर्व ही परीक्षा केन्द्रों में सम्बन्धित सारी व्यवस्थायें दुरूस्त कर ली जाये। जिलाधिकारी अजय यादव ने निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ सम्पन्न कराने के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र परिसर में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में स्थित साइबर कैफे, फोटो स्टेट मशीन दुकानें बन्द रहेगी। परीक्षा केन्द्रों में तैनात कक्ष निरीक्षक का परिचय पत्र जारी किया जायेगा। बेसिक शिक्षा के अध्यापकों, कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया जायेगा और हाईस्कूल, इण्टर कालेज के अध्यापक, कक्ष निरीक्षक का परिचय पत्र विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के लिए जिले के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। दूसरे हाईस्कूल,इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य भी परीक्षा केन्द्रो पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात होगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चार-चार परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण हेतु दो सचल दल गठित किया गया है। सचल दल के प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह और राजकीय इण्टर कालेज निन्दूरा बाराबंकी के प्रधानाचार्य अब्दुल मुबीन बनाये गये है। इनके साथ सचल दल में तीन-तीन कर्मचारी शामिल होगें। राजकीय इण्टर कालेज बाराबंकी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इण्टर कालेज बाराबंकी, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बाराबंकी, सिटी इण्टर कालेज बाराबंकी, जमीलुरहमान गर्ल इण्टर कालेज बाराबंकी, महारानी लक्ष्मी बाई लखपेड़ाबाग इण्टर कालेज बाराबंकी तथा यगं स्ट्रीम इण्टर कालेज बाराबंकी कुल 08 विद्यालयों में यह परीक्षा आयोजित होगी। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि 2 फरवरी को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे और दूसरी पाली का समय अपरान्ह 2.30 बजे से 5 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली में 4683 और दूसरी पाली में 4494 परीक्षार्थी भाग लेगे। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, सभी सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रूप में जिले के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

