aajtaktimes

जय आनन्द बनाये गये श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नये अध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जनपद इकाई के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार जय आनन्द को सर्वसम्मत से चयनित किया गया जिस पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से नये अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अलावा मो. अब्बास व रमेश सोनी को उपाध्यक्ष एवं अनुज विक्रम सिंह को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस बाबत हुई बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने बताया कि यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी के अनुमोदन पर हुआ है। इस मनोनयन पर गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, महामंत्री संजय अस्थाना सहित समस्त पदाधिकारियों ने श्रमजीवी के नये अध्यक्ष जय आनन्द को बधाई दिया है। केराकत संवाददाता के अनुसार केराकत तहसील इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने अपनी पूरी कार्यकारिणी की तरफ से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नये अध्यक्ष जय आनन्द सहित पूरी टीम को बधाई दिया है।

Related

UP 7978123274449908555

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item