aajtaktimes

बच्चों ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष का पर्व

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में नव वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र, छात्राओं ने वर्ष 2016 का स्वागत सामूहिक रूप से अपनी कक्षाओं में विशिष्ट आयोजन के माध्यम से शिक्षक गण की उपस्थिति में किया। प्राइमरी स्तर से लेकर सीनियर वर्ग तक की कक्षाओं में आकर्षक साज-सज्जा के साथ-साथ केक का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक डा. विकास यादव, शालिनी यादव एवं प्रधानाचार्य डा. जगन्नाथ वर्मा ने विभिन्न कक्षाओं में केक काट कर नव वर्ष की बधाई दी। डा. विकास यादव ने समस्त शिक्षकों एवं छात्र, छात्राओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष की नयी किरण आपके जीवन को आनन्द, उल्लास और ज्ञान के प्रकाश से भर दे। जिस प्रकार से प्रकृति अपनी परम्परा का निर्वहन करते हुए नित नव पुष्पों के माध्यम से सृष्टि का श्रंगार करती है, उसी प्रकार आप के जीवन की समस्त अभिलाषाएं पूरित कर यह नव वर्ष आपके लिए स्मरणीय बने। इस नववर्ष में आप सन्मार्ग अपनाने का संकल्प लें, नवल पुष्पो की तरह आप सदैव अपने सुकर्मो की सुगंध बिखेरें। आप अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने जीवन को उन्नत बनाने में समर्थ हो, ऐसी हमारी शुभकामना है। नव वर्ष का प्रत्येक दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आये। विद्यालय प्रधानाचार्य डा. जगन्नाथ वर्मा ने छात्र, छात्राओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर अशोक सिंह, होरीलाल गुप्ता, प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, विनोद विश्वकर्मा, सुनील कनौजिया, धर्मेन्द्र वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, राजू गुप्ता, अभिलाश सिंह, सविता गुप्ता, वीना जायसवाल, रितु शर्मा, शशि गुप्ता, कृष्णा शर्मा, सपना श्रीवास्तव, सहित समस्त शिक्षक गण एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।

Related

UP 859378003013247828

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item