aajtaktimes

मारफीन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली पुलिस ने 250 ग्राम मारफीन के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है जिनके पास तीन मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है इन सभी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर के अनुसार कोतवाली के उपनिरीक्षक अखण्ड देव मिश्र अपने सहयोगी ब्रम्हदत्त पाण्डेय एवं कान्टेबिल उमाशंकर सिंह के साथ सनौली के पास सुसुइया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे  इसी बीच एक मोटरसाइकिल सनौली के तरफ से आती दिखाई पडी रोकने पर मोटरसाइकिल सवार ने भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने दौडाकर उसे पकड लिया गया। मोटरसाइकिल पर तीन  लोग सवार थे जिनमें प्रमोद कुमार रावत निवासी ग्राम शाहपुर कडेरा थाना जैदपुर, चन्द्रेश रावत निवासी कालीदीन पुरवा थाना जैदपुर तथा तीसरा लूटनसेख निवासी नूरपुर थाना सुती जिला मुर्शिदाबाद(पश्चिम बंगाल) के निवासी है इनसे जब भागने का कारण पूछा गया तो इन्होने बताया कि मेरे पास स्मैक है तलाशी के दौरान प्रमोद के पास 120 ग्राम स्मैक 200 रूपये तथा समसंग का मोबाइल बरामद हुआ दूसरे अभियुक्त के पास 30 ग्राम स्मैक 200 रूपये नगद तथा एक मोबाइल मिला इसी तरह तीसरे अभियुक्त लूटनसेख के पास 1200 रूपये नगद रेलवे टिकट मोबाइल एवं 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई पुलिस ने जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो कोई कागज नही मिला ऐसे में पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक लिखा पढी के बाद तीनो अभियुक्तो को धारा 8/18/21 एनडीपीएस एैक्ट व 41/411 के तहत निरूद्व कर जेल भेज दिया है। सूत्रो के अनुसार यह स्मैक पश्चिम बंगाल से खरीदकर लाई गई थी तथा इसे कोटवासडक कस्बे में बेचने के लिए ये तीनो अभियुक्त जा रहे थे इसी बीच पुलिस की गिरफ्त में आ गये तथा सलाखो के पीछे जाना पड़ा।

Related

UP 861496663095528577

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item