ताड़ित व राम कैलाश बसपा में शामिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_66.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के मण्डल कोआर्डीनेटर विजय कुमार, रामनारायण रावत, जिलापंचायत सुरेश चन्द गौतम एडवोकेट की मौजूदगी मे भारतीय जनता पार्टी अनु0जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तड़ित सिंह रावत, जिला मंत्री राम कैलाश कनौजिया ने भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने कहा कि भाजपा एवं अन्य दल केवल दलितो का वोट लेकर सत्ता हासिल करके इनको हर क्षेत्र में पिछाड़ने का काम किया। दलितो पिछडो का मान सम्मान केवल बसपा में ही सुरक्षित है। तडित सिंह रावत ने कहा कि भाजपा घोर दलितो की विरोधी है, भाजपा मे दलितो पिछड़ो को कोई सम्मान नही है। भाजपा में रह कर मै घुटन महसूस कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता नें भरोसा जताया था, लेकिन इनके विदेश दौरे के अलावा जनता के हित में आज तक कोई फैसला नही ले पाये। दलितो को नौकरियों में प्रमोशन मे आरक्षण बिल को भाजपा द्वारा लोक सभा मे पास न कराये जाने से दुखी होकर भाजपा छोड कर बसपा में शामिल हुए। कहा कि बहन जी ही सर्व समाज के मान सम्मान की रक्षा की लड़ाई केवल लड़ रही है दलितो, पिछड़ो का मान सम्मान केवल बसपा मे ही सुरक्षित है। तड़ित सिंह रावत व राम कैलाश कनौजिया का बसपा में शामिल होने पर जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम, राम नारायण रावत, विजय कुमार, परशुराम गौतम, आरपी गौतम, विक्रम गौतम, रामशंकर रावत, आर0डी राव, मंशाराम चौधरी, राधेलाल गौतम, इबने हसन पूर्व प्रधान आदि ने स्वागत किया।

