कांग्रेस लायेगी किसानो के चेहरो पर खुशहाली: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_77.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 2016 में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मेहनत से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत संगठन बनाकर मिशन 2017 को कामयाब करने का काम करेगें तभी प्रदेश में गरीब मजदूर किसान के चेहरे पर खुशहाली आयेगी। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में व्यक्त करते हुये कहा। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने किया। श्री पुनिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि देश की भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश की सपा की सरकार ने प्रदेश की आवाम को ठगा है और प्रदेश में सबसे बुराहाल देश के अन्नदाता किसान का हैं। श्री पुनिया ने कहा कि आज जनपद में जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं वह मेरे संसदीय कार्यकाल के मंजूर कराये हुए हैं क्योंकि उपरिगामी सेतु, तीन हजार गांवो में विद्युतीकरण का सम्पूर्ण पैसा पूर्व में ही मेरे प्रयासों से अवमुक्त करा दिया गया था। जिसके चलते सपा, बसपा, भाजपा के लाख प्रयासों के बाद भी विकास का कार्य अवरूद्ध नही हो सका और उसी का परिणाम हैं। उन्होने कहा पंचायत के चुनावों में गांव की सरकार में भारी संख्या में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सफलता पायी हैं। आज कांग्रेसजन अपने कराये गये कार्यों और बेदाग नेतृत्व के भरोसे किसी भी दल के कार्यकर्ता के सामने खड़ा होकर नजर से नजर मिलाकर बात कर सकता हैं क्योंकि जनपद में जो विकास की पूंजी की धरोहर आपके पास हैं, वह किसी के पास नही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने मासिक बैठक में जनपद के कोने कोने से आये कांग्रेसजनों, पार्टी पदाधिकारियों को नव वर्ष की बधाई देने के साथ मिशन 2017 की कामयाबी में पूरी ताकत से लगने का अनुरोध किया। मासिक बैठक को मुख्य रूप से प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य आनन्द प्रकाश गौतम, पूर्व प्रदेश महासचिव रामजियावन यादव, नगर अध्यक्ष मो. इरफान ने सम्बोधित किया तथा सरजू शर्मा, सुहेल अहमद, के.सी.श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, अकील अंसारी, प्रेमनरायन मिश्रा, प्रेम नरायन शुक्ला, सिकंदर अब्बास रिजवी, राजेन्द्र सोनी, हरिशंकर सोनी, अनिल कुमार रस्तोगी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद थें।

