aajtaktimes

अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा सपा का लक्ष्य: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार का लक्ष्य है प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना। सपा की कथनी व करनी में फर्क नही है। सपा जो कहती है वह करती है। चुनाव से पहले सपा ने प्रदेश की जनता से जो वादे किये थे सरकार बनने के बाद उन सारे वादों को पूरा करने का काम युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। उक्त विचार आज ग्राम बरहाहार मजरे शुक्लई में चौपाल लगाकर सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों व्यक्त कियें। श्री सुरेश यादव ने आगे कहा कि जितने ऐतिहासिक फैसले समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता के हित के लिए किये है कभी भी पूवर्ती सरकारों ने नहीं किया है। प्रदेश को प्रगति की राह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच का एक अहम रोल है। नित्य नई-नई योजनाओं का सृजन करके उनको अमल में लाना वह एक ऊर्जावान तथा अच्छी सोच रखने वाला मुख्यमंत्री ही कर सकता है। अन्त में उन्होंने कहा कि मेरा भी यह पूरा प्रयास रहता है कि मेरे क्षेत्र का कोई भी कोना विकास कार्यों से अछूता न रहने पायें आजादी के बाद पहली बार सदर विधानसभा में इतने विकास कार्य हुए है जितने पहले कभी नही हुए यह सब आप सभी लोगों के आर्शीवाद व प्यार की बदौलत सम्भव हो पाया है। सपाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता तथा मीडिया प्रभारी रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम सिंह यादव प्रधान, रधुराज वर्मा, लाल बहादुर वर्मा, राम सजीवन यादव, दीपचन्द्र वर्मा, पंकज कुमार वर्मा, आलोक वर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थिति थें।

Related

UP 7713958648384132127

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item