aajtaktimes

अशोक सिंह के मैदान में आते ही विपक्षी हुये धराशाही

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के पहले दिन ही औपचारिक रुप से अध्यक्ष का चुनाव हो गया। इस पद के लिये सपा उम्मीदवार के साथ बसपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने भी दमदारी से अपना आगाज किया था। लेकिन निर्धारित तिथि पर सपा उम्मीदवार के अलावा कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नही पहुंचा। अन्य प्रत्याशियों की दावेदारी न होने से सपा उम्मीदवार अशोक सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर र्निविरोध निर्वाचित हुये। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम आने पर बसपा ने जहां दो दर्जन जिला पंचायत सदस्यों के विजयी होने का दावा ठोका था वहीं भाजपा ने भी आधा दर्जन प्रत्याशियों के जीतने की घोषणा की थी। चुनाव नजदीक आते ही बसपा का मैदान छोड़कर भागना कहीं न कहीं सत्ता के गलियारे में सपा की धमक को जगजाहिर कर रहा है। नामांकन वाले दिन बसपा की ओर से एक दशक तक अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज रही शीला सिंह की जगह निन्दूरा के जिला पंचायत सदस्य विक्रम गौतम की दावेदारी बेदम तब साबित हुई जब नामांकन के दौरान उन्हे कोई प्रस्तावक ही नही मिला। ऐसे में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस दमदारी से बसपा खुद को प्रदेश में प्रोजेक्ट कर रही है जिला पंचायत चुनाव के नतीजों में कहीं न कहीं खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। यह चाहे सत्ता की धमक हो या फिर गुप्त रुप से गठबंधन की सुगबुगाहट। वहीं भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली रानी कनौजिया के पास नामांकन धनराशि न होने से उन्होने भी इस चुनाव से खुद को अलग कर लिया। जबकि भाजपा संगठन भी इस बारे में कोई भी बात करने के लिये तैयार नही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों का इस प्रकार से मैदान छोड़ कर भागना सपा के लिये अच्छी खबर है। ऐसे में सपा के उम्मीदवार ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप के बड़े भाई जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह का जीतना हर हाल में तय हो गया है। सपा की इस बड़ी जीत से जहां एक ओर सपाईयों का मनोबल बढ़ेगा वहीं बसपा, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों में निराशा की झलक देखने को मिलेगी। अशोक सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने से पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप के आवास पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी फरीद महफूज किदवाई, कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत, सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह सहित सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। वहीं बसपा, भाजपा व कांग्रेस के कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

गर्मजोशी के साथ सपा प्रत्याशी अशोक ने भरा पर्चा

बाराबंकी। जिला पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में आज सपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने 4 सेटो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर जनपद के तीनों मंत्री व तीनों विधायक उनके आवास पर मौजूद रहें। ग्राम्य विकास मंत्री के सीविल लाइन स्थिति आवास पर सपा नेताओं की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भीड़ एकात्रित होने लगी थी। ग्राम विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘‘गोप’’, स्वतन्त्र प्रभार मंत्री फरीद महफूज किदवई, कृषि मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, विधायक रामगोपाल रावत, विधायक राममगन रावत से मिलकर नामाकन स्थल के लिए निकले ओर नामाकन स्थल पर पहुंचकर 4 सेटो में अपना नामाकन निर्वाचत अधिकारी को सौपा ओर नामाकन करने के पश्चात अपने आवास पर पहुंचे। नामाकन का समय तीन बजे पूरा होने पर किसी ओर प्रत्यासी का नामाकन न होने पर सभी मंत्रियों, विधायकों एवं सपा नेताओं ने अशोक सिंह को निर्वरोध जिला पंचायत अध्यक्ष होने पर उनको बधाइयां दी तथा उनकों फूल मालाओं से लाद दिया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता हाजी शाहब खालिद, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार यादव, पूर्व विधायिका राजरानी रावत, उ0प्र0 को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा, सपा छात्र नेता करुणेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, इं0 कृष्ण कुमार रावत, प्रभारानी विट्टों, मो0 नसीम गुड्डू, पप्पू बनरकी, चन्द्रदेव सिंह, बसन्त गौतम, बिन्नू जायसवाल, प्रमुख चन्द्र शेखर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मो0 रिजवान संजय, प्रतिनिधि हशमत अली गुड्डू, जिला महासचिव अनिल कुमार यादव, उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति हाजी कुतबुद्दीन अंसारी, मुख्तार अहमद शाह, रईश कुरैसी, गुड्डू हसन, प्रमुख मोलाना असलम, राजू प्रधान, बब्लू सिंह, चौधरी फरज़ान उस्मानी, मो0 रियाज जैदपुर चेयरमैन सैकड़ो सपा नेता उपस्थित थे।

2017 में पुनः बनेगी सपा सरकार: केडी

बाराबंकी। सपा प्रत्याशी अशोक सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित होने पर सपाईयों ने मिठाईयां बाटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर छात्र नेता करुणेश द्विवेदी के नेतृत्व में जिला पंचायत के मुख्य द्वार पर आतिशबाजी करके मिठाईयां बाटी। करुणेश द्विवेदी ने कहा कि सपा का परचम आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर लहरायेगा। यही नही युवाओं के चहेते अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। श्री द्विवेदी ने कहा कि अशोक सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना सपा के लिये दोहरी खुशी है। क्योंकि नव वर्ष का दिन और अध्यक्ष बनना एतिहासिक क्षण है जिसे हम सभी को एक साथ जश्न के तौर पर मनाना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रुप से आकाश यादव, वीरु यादव, दानिश सिद्दीकी, सोनू ठाकुर, आलोक सिंह, अजय त्रिपाठी, सत्यम द्विवेदी, शिवम सैनी, जयकरन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामीण आंचलो में अशोक की जीत पर मनाया जश्न

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हाजी वारिस अली शाह डिग्री कालेज के अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी, प्रबन्धक परवेज अहमद, सपा जिला महासचिव राम दुलारे रावत, गुड्डू नोमानी, प्रेम कुमार यादव, पवन कुमार वर्मा, प्राचार्य डॉ0 ऋषिकेश सिंह, अरुन कुमार सिंह (पप्पी) आदि ने अशोक कुमार सिंह व ग्राम्य विकास मंत्री अरबिन्द सिंह गोप को बधाई दिया है। वहीं हैदरगढ़ के क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह की र्निविरोध जीत पर खुशियां बांटी। इस मौके पर लोगों ने अशोक की जीत को सपा की जीत बताते हुये ग्राम्य विकास मंत्री को बधाई दी। अशोक सिंह का र्निविरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, सुबेहा, असन्द्रा, हैदरगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह लोग मिठाई बांटकर खुशिया मना रहे थे।

Related

UP 4862614851992708416

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item