aajtaktimes

सपा से राज बहादुर व बसपा से प्रभावती पाल ने किया नामांकन

जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राज बहादुर यादव ने शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कलेक्टेªट परिसर में जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में हुआ जहां अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव, जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद तूफानी सरोज , पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव , विरेन्द्र सिंह, केराकत विधायक गुलाब चन्द्र सरोज, जिलाध्यक्ष राज नारायन बिन्द, युवा नेता विकास यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related

NEWS UP 1185978312542959456

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item