aajtaktimes

जिपं अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों का पर्चा वैधः DM

जौनपुर। डी एम  भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिये राज बहादुर यादव व प्रभावती पाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में निर्धारित समय में अपना नामाकंन किया। इसके बाद हुई जांच में दोनों पर्चे वैध पाये गये। वहीं दूसरी ओर नामांकन के बाबत कलेक्टेªट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विनोद यादव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द, आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी शाहगंज मायाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के साथ ही भारी सुरक्षा व्यवस्था रही जहां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रदेव यादव मजिस्टेªट के रूप में तैनात रहे। 

Related

UP 1647394062919499979

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item