aajtaktimes

प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सीएम को भेजा पत्रक

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 3 सूत्रीय मांगों का पत्रक गुरूवार को जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर बेसिक शिक्षा परिषद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा 28 अप्रैल 2015 को बेसिक शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा निदेशक, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद पत्र संघ द्वारा भेजा गया लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में संघ द्वारा 13 जुलाई 2015 को लखनऊ में एक दिवसीय विशाल सांकेतिक धरना दिया गया परन्तु शासन द्वारा आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 11 अगस्त 2015 को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा निदेशक को पुनः मांग पत्र देकर याद दिलाया गया जिस पर उन्होंने मांग पत्र को अग्रिम कार्यवाही के लिये शिक्षा निदेशक को लिखा परन्तु आज तक मांग पत्र पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पत्रक सौंपते हुये संघ ने चेतावनी दिया कि विवश होकर अब आगामी 1 व 2 फरवरी को लखनऊ में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुये भूख हड़ताल किया जायेगा। पत्रक सौंपने वालों में चन्द्र प्रकाश सिंह, रघुवर सेठ, सूरज सिंह, वेद प्रकाश सहित अन्य लोग प्रमुख रहे।

Related

UP 7502258759531252046

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item