कर्नाटक के 5 बाल श्रमिक लाये गये वाराणसीः समिति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/5_21.html
जौनपुर। संजय उपाध्याय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि जनपद के 5 बाल श्रमिक के मिथुन 16 वर्ष, चन्दू 15 वर्ष, अरूण 13 वर्ष, धर्मेन्द्र 16वर्ष निवासी नुरपुर थाना सुरेरी जिला व रमेश 14 वर्ष निवासी कोठवार थाना जो कर्नाटक राज्य के बंगलौर में बालश्रम करते हुये पाये गये थे, को समिति के निर्देशन में कर्नाटक से राजकीय बालगृह बालक रामनगर वाराणसी में स्थानान्तरित कराया गया। इस संदर्भ में अधीक्षक राजकीय बालगृह बालक रामनगर वाराणसी को परिवार सुपुर्दगी हेतु आदेश पारित किया गया। साथ ही पत्रावली को पूर्ण करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कार्यवाही मंे अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सदस्य कुमुदिनी श्रीवास्तव, सदस्य सीबी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

