आम आदमी पार्टी ने बंडारू का पुतला फूंककर जताया विरोध
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_431.html
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री बंडारू का पुतला नगर के जेसीज चौराहे पर फूंककर विरोध दर्ज कराया। साथ ही हैदराबाद विवि के स्कालर छात्र रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिये बाध्य किये जाने की घटना को शर्मनाक बताया। इस मौके पर जिला सचिव मो. हैदर खान ने कहा कि केन्द्र में जब से मोदी सरकार आयी है तब से कहीं धर्म परिवर्तन तो कहीं अयोध्या में पत्थर गिरवा रही है। इतना ही नहीं, दलितों पर बराबर अत्याचार हो रहा है। इसी क्रम में जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से ही अल्पसंख्यकों व दलितों का उत्पीड़न लगातार बढ़ा है। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डा. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार और उनके वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा प्रताड़ना का शिकार बनाये जाने पर ही रोहित ने आत्महत्या किया है। नारायण दास चौरसिया ने कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस की कठपुतली के रूप में कार्य कर रही है। इस अवसर पर दीपक श्रीवास्तव, हरिकृष्ण श्रीवास्तव, कैलाश यादव, मनोज वर्मा, राजेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, ओंकार नाथ, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, राजेश अस्थाना, बबलू गुप्ता, अमरनाथ यादव, राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
