aajtaktimes

आपरेशन इस्माइल को लेकर बाल कल्याण समिति ने की बैठक

जौनपुर। संजय उपाध्याय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि आपरेशन इस्माइल के तहत लापता/गुमशुदा या खोये-पाये बालकों के परिवार पहचान हेतु गृह विभाग सरकार के द्वारा व्यापक अभियान 1 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को न्यायालय बाल कल्याण समिति में बैठक आपरेशन इस्माइल से सम्बन्धित की गयी जिसमें जनपद के समस्त अधिकारियों व थानाध्यक्षों से अपील की गयी कि सभी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में 0-18 वर्ष तक के उक्त बालकों के पाये जाने पर इसकी सूचना न्यायालय बाल कल्याण समिति व सम्बन्धित थाने को तत्काल दें। जनता से भी ऐसे बालकों की सूचना देने में सहयोग की अपील की गयी। कार्यवाही के दौरान समिति की सदस्य कुमुदिनी श्रीवास्तव, सी बीसिंह, संजय उपाध्याय भी शामिल रहे।

Related

UP 9057545837499123416

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item