डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मांगों को लेकर की गेट मीटिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_350.html
जौनपुर। केडी यादव जनपद सचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपदों में गेट मीटिंग के क्रम में सिंचाई विभाग के गेट पर मीटिंग की गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स के प्रमोषन में भीषण ठहराव को देखते हुये 4800 पे-ग्रेड, पुरानी पेंषन की बहाली, 30 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन अनुरक्षण भत्ता इत्यादि मांगों को प्रमुखता से लागू किये जाने हेतु शासन से अनुरोध है। मांगों को न मानने के क्रम में 18 से 28 जनवरी तक समस्त इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों के सामने गेट मिटिंग सुनिश्चि है। इसके साथ ही 4 व 5 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देष पर धरना-प्रदर्षन किया जायेगा। गेट मीटिंग की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष इं. मान बहादुर सिंह एवं संचालन जिला सचिव इं. केडी यादव ने किया। इस अवसर पर इं. लालमनि सिंह, एसके यादव, देव सरन, संजीव कुमार, जीएन दूबे, बेचन मिश्र, सीबी सिंह, चन्द्रषेखर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान गेट मीटिंग में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में इं. एसपी श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष एवं इं. सुनील श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ उपस्थित रहे।

