25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/25.html
जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी मनाये जाने के सम्बन्ध में प्रत्येक बूथ सहित विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करके मतदाताओं को शपथ दिलाये जाने व इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। उद्देश्य है कि जनपद के कालेजों व महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन करके जनजागरण किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय विचार-विमर्श होगा जहां अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, सभी उपजिलाधिकारी, जनपद के प्रमुख कालेजों के प्राधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को रोचक बनाने पर चर्चा होगी। इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की रूप-रेखा पूर्व से तैयार कर ली जाय। मतदाता जगरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित कराये जायं। रैली निकालकर मानव श्रृंखला सृजन किया जाय जिसमें स्लोगन होने के साथ टीडी कालेज के मैदान पर एकत्रित किया जाय। इस दौरान रंगोली, भाषण, निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से अच्छा संदेश आमजन में पहुंच सकेगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली को निर्देशित किया कि जिले के कालेजों के प्राचार्यों से बैठक करके 23 जनवरी तक नगर मजिस्टेªट के सामने रूप-रेखा प्रस्तुत करें। छात्र-छात्राओं को 25 जनवरी को टीडी कालेज के मैदान पर शपथ दिलाया जायेगा। इसी प्रकार का कार्यक्रम सभी तहसीलों में स्थित कालेजों व महाविद्यालयों में आयोजित करके मतदाता दिवस के बारे में आम लोगों को जागृत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।
