सपा सरकार में किसानों की उपज का मिल रहा सही मूल्य: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_973.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसानों के प्रति बहुत गम्भीर है समाजवादी पार्टी की सरकार। वर्तमान सरकार में किसान हित में अनेकों योजनाओं का क्रियावनन हो रहा है सपा सरकार में किसानों की उनकी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो रहा है। त्वरित गति से पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है। उक्त विचार आज विधानसभा सदर के अन्तर्गत ग्राम ग्वारी में लगने वाली सप्ताहिक बाजार के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों के बीच व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो किसानों के दर्द को समझती है। पूर्वर्ती सभी सरकारों ने तो प्रदेश के किसानों को तबाह व बरबाद कर दिया था उनको समय से न तो बीज और न ही नहरो में पानी मिलता था। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सपा ने जो पहले कहा था कि सिंचाई मुक्त करेगें। उसको मुक्त करने का काम उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। और बड़ी-बड़ी मण्डीयों का निर्माण कराया ताकि वहंा पर किसान अपनी फसल को अच्छे दामों पर बेच सकें। बाजार के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विजय बहादुर यादव ने किया तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय ने किया। तथा उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राधाकृष्ण, अमर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, कामता प्रसाद यादव, नन्हे यादव, विनय सिंह, प्रहलाद यादव, कुलदीप मिश्रा, सूरज पाल, युनुस चक्कीवाले, रामलोचन मचौटी, बब्लू, गुलाम वारिस, संजय मिश्रा, गुड्डू पल्हरी आदि लोग उपस्थित थे।

