जिन्दगी फाउण्डेशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की डीएम से मुलाकात
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_432.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिन्दगी फाउण्डेशन के अध्यक्ष जुहैर अंजुम खां अपने संगठन के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी अजय यादव से उनके कार्यालय में गुलदस्ता भेट कर मिले। इस अवसर पर उन्होने जिंदगी फाउण्डेशन के गठन एंव उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया कि हमारा संगठन समाजसेवा, राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता एंव साम्प्रदायिक सद्भावना कायम रखने के लिए हमेशा तत्पर्य रहेगा। साथ ही समाज के जनजागरण एंव रचनात्मक कार्य भी करता रहेगा। इन सभी कार्यो को साकार रूप देने के लिए जिलाधिकारी से प्रोत्साहन एंव संगठन को सहयोग देने का निवेदन भी किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर संगठन के सदस्य मो. उबैद अशहद (अश्शू), रवि शुक्ला, सरदार मंजीत सिंह धामी, मो. शमीम फन्ने, हाजी मो. शकील, मो. वज्जू, राजकुमार सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा, मो. इस्तिफा खंा, सरदार राजिन्दर सिंह बग्गा एंव सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

