aajtaktimes

घर की मुखिया से होगा परिवार व गांव का विकास: प्रभूदयाल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड फतेहपुर के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम महिला खादी ग्राम्य सेवा संस्थान द्वारा कक्षा 09 से 12 तक की 100 प्रतिभागी छात्राओं के लिए कालेज की प्रधानाचार्य किरन लता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महिला घर की मुखिया है और मुखिया को वित्तीय लेन-देन व बैंकिंग का ज्ञान नितान्त आवश्यक है। यह विचार व्यक्त किया है बैंक आफ इण्डिया, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक प्रभू दयाल ने आयोजक संस्था के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बलराम मिश्र ने बताया कि नाबार्ड द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी विकास खण्ड फतेहपुर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उनके आजीविका हेतु परियोजना चलायी जा रही है। कालेज की प्रधानाचार्य किरन लता ने अपने सम्बोधन में बताया कि नाबार्ड के इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से छात्राओं का समान्य ज्ञान के साथ-साथ बैंकिंग की पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है और निश्चय ही यह कार्यक्रम विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वित्तीय जागरूकता के पश्चात् इन्हीं बिन्दुओं पर आधारित एक लिखित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रथम आने वाली पांच प्रतिभागी छात्राओं कु0 नीलम कक्षा-11, कु0 प्रिया निगम कक्षा-12, कु0 रीतू वर्मा कक्षा-12, कु0 दीपाली वर्मा कक्षा-12 व कु0 दिव्या निगम कक्षा-12 को दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया तथा अन्य सभी 100 प्रतिभागी छात्राओं को एक-एक जेल पेन देकर प्रोत्साहित किया गया । अन्त में कालेज की प्रधानाचार्य किरन लता ने नाबार्ड एवं आयोजक संस्था का इस तरह का कार्यक्रम आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आयोजक संस्था के ब्लाक समन्वयक भोला सिंह, एनीमेटर सुशील चन्द आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 2111960537777495326

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item