इण्टर कालेज में अशोक का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_925.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बिना भेदभाव के सम्पूर्ण जिले का सर्वागीण विकास मेरी पहली प्राथमिकताओ मे है। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिहं नें पहली बार क्षेत्र कंे नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पहली बार क्षेत्र के नरौली स्थित एसबीएस पब्लिक इण्टर कालेज मे हुए भव्य स्वागत समरोह के दौरान कहा विद्यालय मे मौजूद पार्टी पदाधिकारियो व शिक्षकों के प्रति इस प्यार व स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी से बाबा टिकाराम रामधाम होते हुए इस विद्यालय पहंुचे। बगैर सूचना के स्कूल पहुंचने के बाद भी बड़ी संख्या मे उनके प्रशंसक व पार्टी के कई पदाधिकारी वहां पहुंच गये और फूल मालाओ से उनका भव्य स्वागत किया। युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के नेतृत्व मे श्री सिंह का फूल मालाओ से स्वागत किया। वही विद्यालय की प्रचार्या नीलम सिंह ने भी अपने स्टाफ के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे। स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से रामदेव सिंह, परशु राम यादव, प्रधान अंशु मिश्रा, किशोर सेठ,मनोज मिश्रा, राविन्द्र मिश्रा, गुडडू मिश्रा के आलावा विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाये मौजूद रहे।

