सिरौलीगौसपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में विनोद बने अध्यक्ष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_612.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार एल्डर्स कमेटी बार एसोशिएशन सिरौलीगौसपुर के द्वारा बार एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न कराया गया। एल्डर्स कमेटी बार एसोशिएशन सिरौलीगौसपुर द्वारा सम्पन्न कराये गये चुनाव में विनोद सिंह अध्यक्ष व मंत्री रामहृदय यादव चुने गये। सम्पन्न हुए चुनाव में विनोद सिंह को 43 मत व इनके निकटतम् प्रतिद्वन्दी बहोरी प्रसाद शुक्ला को 32 मत मिले 1 मत अवैध पाया गया। इसी क्रम में मंत्री पद के लिए उम्मीदवार रामहृदय यादव को 47 मत व इनके निकटतम् प्रतिद्वन्दी राजकुमार तिवारी को 29 मतों पर सन्तोष करना पड़ा। इसके अतिरिक्त राम प्रसाद वर्मा, बालचन्द, राना प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, नौमीलाल वर्मा, बलराम पाल, शिवकुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री पवन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रमेश कुमार यादव, सत्य प्रकाश द्विवेदी, अखिलेश कुमार वर्मा, काली प्रसाद यादव, दीपक कुमार सिंह प्रशासनिक सदस्य, अजीत वर्मा, श्रवण कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार द्विवेदी, भूपेन्द्र बहादुर सिंह, अरुण कुमार वर्मा, सामान्य सदस्य निर्विरोध मनोनीत किये गये। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जगदेव प्रसाद मिश्रा, सत्यनाम, राजाराम, मंशाराम पाण्डेय, आदि अधिवक्ताओं ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नव निर्वाचित बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह, मंत्री रामहृदय यादव का माल्यार्पण करके स्वागत किया। चुनाव अधिकारी जगदेव प्रसाद मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।
