पुलिस की साठगांठ से काटे जा रहे हरे पेड़
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_695.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस की मिली भगत से क्षेत्र में हरे भरे दरख्तों पर बेखौफ आरा चल रहा है। चन्द पैसों की लालच में पुलिसकर्मी औषधीय पेंड़ो की भी कटान करवाने से गुरेज नही कर रहे है। कटान का ताजा मामला थाना क्षेत्र के मिर्चिया गांव का है। यहां स्थानीय पुलिसकर्मियों की सांठगांठ से लकड़कट्टे नीम के कीमती पेंड़ बिना परमिट के काटकर उठा ले गए। पता चला है कि अवैध कटान की सूचना पुलिस को थी लेकिन पुलिस अंजान बनी रही। इस सम्बन्ध में वन विभाग को भनक तक नही लगी। लकड़कट्टे आरा चलाकर लकड़ी उठा ले गए। उसके बाद ही वनविभाग को इसकी जानकारी हुई।यह मामला तो एक बानगी मात्र है असन्द्रा पुलिस के संरक्षण में इन दिनो हरे भरे दरख्तों पर बेखौफ आरा चल रहा है।

