मंत्री गोप ने किया विज्ञानं प्रयोगशाला का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_493.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" ने अपनी विधानसभा रामनगर के टाउन एरिया क्षेत्र में एक गृह विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन , 8 सडकों , नाली और सीसी रोड का लोकार्पण तथा 3 महापुरुषों की प्रतिमाओं का शिलान्यास किया ,
मंत्री गोप ने टाउन एरिया चेयरमैन राम सरन पाठक के द्वारा आयोजित सभा में बाराबंकी जनपद के सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भगवान् राम की एक प्रतिमा , भारत के मिसाइलमैन के नाम से विख्यात रहे वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति रहे डॉ ए पी जे अबुल कलाम आज़ाद की एक प्रतिमा व बाराबंकी के पूर्व विधायक रहे व स्वतंत्रता सेनानी रहे भगवती प्रसाद शुक्ल जी की प्रतिमा का शिलान्यास किया ,
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मंत्री गोप ने उत्तर प्रदेश के उर्जावान एवं नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं जिसकी चर्चा आज पूरे भारत में की जा रही है , मंत्री गोप ने कहा कि आमजन का हित मात्र समाजवादी विचारधारा के तहत ही सुरक्षित है और समाजवादी पार्टी विकास और समता तथा सम्पन्नता की बात करती है , मंत्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार 2017 में भी विकास के बलबूते और पूरे हुए वादों की बदौलत 2012 से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत फिर प्राप्त करेगी और उत्तर प्रदेश को विकासशील से विकसित प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे ,
इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक अधिकारीगण ,समाजवादी पार्टी के तमाम नेतागण व कार्यकर्तागण एवं गणमान्यजन व आमजन उपस्थित रहे ।


