aajtaktimes

दलित मुसलमानों को टेकेन फॉर ग्रांटेड न ले पार्टियां : अली अनवर

जौनपुर।  किसी भी पार्टी को पिछड़े दलित मुसलमानों को टेके न फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए। जो लोग ये समझते हैं कि वे मुसलमान किसी के खूंटे में बंधे हैं वे मुगालते में हैं। पिछड़े मुसलमान उन्हीं के साथ देंगे जो उन्हंे आबादी के हिसाब से सत्ता में भागी देगा। उक्त बातें आल इंडिया पसमंदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अली अनवर अंसारी ने कजगांव स्थित केजीएन एकेडमी स्कूल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
उन्होंने कहा कि हमें एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए। जिसमें दलित मुसलमान और दलित इसाईयों को शिड्यूल कास्ट का दर्जा देने, बिहार की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग को एनेक्सर एक और एनेक्सर दो में बांटने जरुरत है। ताकि पिछड़ी जाति के लोगों के साथ भेदभाव न हो सके और समाज में हमें उच्च स्थान प्राप्त हो सके। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी नेसार अहमद, राष्ट्रीय महासचिव वकार अहमद हग्ंारी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुमताज अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी नसीरुद्दीन अंसारी, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष सेराज कुरैशी, अकबर अली सिद्दीकी, प्रदेश सचिव मुख्तार अहमद, प्रवक्ता जुबेर अहमद, मोलवी इफ्तेखार अहमद, इसलाम इदरीसी, अलतमश राईनी, कमालुद्दीन, रेयाज, फैयाज हाशमी, युसुफ कुरैशी, सद्दाम अहमद आदि मौजूद रहे।

Related

UP 2351064404541987756

Post a Comment

  1. इसी बात पर हैं बरहम ये सितम-गरान-ए-आलम
    के जो छिन गया है हम से वो मुक़ाम चाहते हैं

    ReplyDelete

emo-but-icon

Recent

Comments

item