UP मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/up_28.html
जौनपुर के मडियाहू में एक दरिन्दे ने सात वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर डाली | देर शाम तक बच्ची के न मिलने पर जब परिजनों ने आरोपी युवक के साथ बच्ची को देखे जाने की सुचना के बाद उसे पकड़ कर थाने ले गई तो वहा उसने अपना आपराध स्वीकार करते हुए बताया की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर लाश को स्कुल के एक कमरे में फेक दिया है | आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मासूम के शव को बरामद किया और पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया | दुष्कर्म के आरोपी के उपर मुंबई में भी कई मामले दर्ज है और जल्द ही वो जमानत पर छुट कर अपने गाँव आया था | इस पुरे घटना से पुरे कस्बे में तनाव बना हुआ है |
थाना महराजगंज के गाव बरहुपुर की रहने वाली मासूम अपने ननिहाल मडियाहू के मुहल्ला गंज कस्बे में एक सप्ताह पहले आयी थी। बुधवार की शाम आस पास पडोस के बच्चों के साथ खेल रही थी की पडोस का ही दीपक जायसवाल मासूम को बहकाकर ले गया। बच्ची के नाना व मामा शाम होने पर बच्ची की तलाश करने लगे तो साथ में खेलने वाले बच्चों ने उनको बताया कि बच्ची को दीपक ले गया है।लोग दीपक से पूछने लगे तो वह इधर उधर करने लगा लोग पकड कर उसे कोतवाली लायें तो उसने बताया की वह बच्ची की हत्या कर लाश विवेकानंद बालिका इंटर कालेज के कमरे में छोडा है|
मासूम की माँ के आँखों के आसू थमने का नाम नही ले रहे उसका रो रो कर बुरा हाल है वो आरोपी युवक को फासी देने की माग कर रही है । पुलिस की माने तो दुष्कर्म का आरोपी युवक आपराधिक किस्म का है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके चलते वहा हुए तनाव की स्थित सामान्य हो गई है । फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है