aajtaktimes

बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखो का माल जब्त

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एस.पी व एएसपी और सीओ का दबाव आखिरकार रंग लाया लोनी कटरा थानाध्यक्ष ने मोबाइल टावर का कीमती सामान व बैटरी चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये दो चोरों को लाखों के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद ने बताया कि लोनी कटरा थानाध्यक्ष ने बीती शाम रामनगर थाने देवसानी गांव में स्थित जीटीएल टावर से 600एच की हाई पावर क्षमता वाली दो दर्जन बैट्री बरामद की उक्त बैटरियों के साथ जनपद की फतेहपुर कोतवाली के हसनपुर निवासी अमित वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा व इसी थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी दिलीप वर्मा पुत्र मुन्ना को भी धर दबोचा दोनो चोरों के पास वैगनआर कार संख्या-यूपी 41-एबी-1956 भी बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार अमित वर्मा इण्डस टावर के आधा दर्जन से अधिक टावरों पर सपुरवाइजर के रुप में नियुक्त था। जिसमें भिलवल, गोतौना हसनपुर, मंझूपुर, बल्ला साईं खेड़ा शिवनाम, मदाराबाद, मंझार आदि गांवो के टावर शामिल है। लोनी कटरा पुलिस ने पिछले वर्ष बैट्रो व टावर के कीमती सामान चोरी होने का मुकदमा अमित की ही तहरीर पर दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि अमित वर्मा ही बैट्री व कीमती सामान चोरी कर बेच देता था और चोरी का मुकदमा भी दर्ज करवा देता था। इससे पूर्व इलाहाबाद के झूसी थाना क्षेत्र में डयूटी के दौरान रुपनाथ यादव की हत्या कर चुका है और सालों तक जेल में बंद रहा है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, रवीन्द्र आदि शामिल थे। 

Related

UP 5479458425106618418

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item