राजनाथ का कुशल क्षेम लेने पहुंची दिग्गज हस्तियां
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_4.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डा राम मनोहर लोहिया, मधुलिमये एवं जार्ज फर्नाडिस के साथ समाजवादी आन्दोलन में समाजवाद का परचम लहराने वाले तथा भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश का महासंघ बने इस स्वप्नदर्शा को साकार करने का बीड़ा उठाने वाले गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा का पीजीआई से आने पर जनपद के ही नही अन्य जनपदो के लोग उनके बेलहरा हाउस स्थित आवास कुशल क्षेम लेने पहुंचे।
विदित हो कि गत 24 दिसम्बर को ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हे डा राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में ले जाया गया था। जहां के चिकित्सकों ने पीजीआई के लिए रिफर कर दिया। पीजीआई में न्यूरो सर्जन डा. विमल कुमार पालीवाल के चिकित्सीय देख रेख में उनका इलाज हुआ। बताते चले कि श्री शर्मा लगभग छः दशकों से समाजवादी आन्दोलन से जुड़े रहे। उन्होने डा. लोहिया, मुधलिमये, जार्ज फर्नाडिस, रवि-रे, लाडली मोहन निगम, चन्द्रशेखर, कैप्टन अब्बास अली, मुलायम सिंह यादव जैसे कई दिग्गज समाजवादी नेताओं के साथ समाजवाद का परचम लहराया और संघर्षों के दौरान जेल में यातनाएं सही। जनपद में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट का गठन कर हिन्दी आन्दोलन, भारत पाकिस्तान-बंग्लादेश का महासंघ बनाओं अभियान, जाति तोड़ो, दाम बांधो जैसे आन्दोलनों को युवा पीढ़ी से जोड़ते हुये समाज को आईना दिखाने का काम किया। श्री शर्मा ने कई लेखों की रचना कर समाजवादी आन्दोलन को समाज के सामने लाने का काम किया। उन्हे अचानक ब्रेन स्ट्रोक हो जाने से जन समुदाय के लोगों को आहत हुआ। लेकिन ठीक समय पर उचित इलाज होने के बाद स्वस्थ्य घर लौटने पर उनके समर्थकों और प्रसंशको ने खुशियां मनायी। घर वापसी के बाद सुबह से ही मिलने वालों का जमावडा़ लगा रहा। इस दौरान राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया, ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद हर्षवर्धन, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के राजनैतिक सलाहकार रहे एच. एन शर्मा, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, पूर्व विधायक सरवर अली खां, भवानी दत्त भट्ट, उप्र अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के निदेशक इज़हार हुसैन, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एफ. आज़म वारसी, वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अशरफ किदवई, सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन, डा. एस के वर्मा, समाजसेवी वामिक रफीक वारसी, डा. शिवम वर्मा, मूसा भाई, विनय कुमार सिंह, व्यापारी नेता रोहिताश्व दीक्षित, शाह अनवर जमाल, विजय कुमार सिंह सहित कई जनपद के नामचीन लोग ने राजनाथ शर्मा का कुशल क्षेम लिया।

