लाखों की अंग्रेजी शराब समेत टाटा सफरी बरामद, एक गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_514.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी आरएसघाट के नेतृत्व में असन्द्रा पुलिस ने लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ एक टाटा सफारी समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन के सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के रनापुर निवासी सुनील कुमार गौतम पुत्र दुर्गा प्रसाद पंजाब प्रांत की बनी अवैध अंग्रेजी शराब को जनपद के विभिन्न स्थानो पर बेचने के लिये ले जा रहा था। तभी थाना असन्द्रा के अन्तर्गत मोहम्मदपुर चंदी मोड़ के पास बीती शाम 7ः30 बजे गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक अद्द तमंचा 12 बोरा, तीन अद्द जिंदा कारतूस, दस पेटी इम्पीरियल ब्लू, आठ पेटी रायल स्टे अग्रेंजी शराब समेत टाटा सफरी नं-यूपी
32 बीजेड
7777 बरामद की। पूछताछ के दौरान अभिुयक्त सुनील कुमार गौतम ने बताया कि मैं गाड़ी का ड्राइवर हूं। असली मालिक गोबिन्द जायसवाल व बलराम तिवारी जो पूरेरुद्रमिश्रपुरवा थाना हैदरगढ़ के रहने वाले हैं। सुनील ने यह भी बताया कि यह लोग कहीं से शराब तैयार करवाते हैं और बोतलों में भरकर उस पर अंग्रेजी स्टीकर लगा देते हैं। उसने यह भी बताया कि मैं गाड़ी चलाता हूं। जब शराब कहीं पहुंचानी होती है तो गोबिन्द व बलराम हमको आश्वानेश्वर घाट से हमको गाड़ी चलाने के लिये कहते हैं। उसके बाद भिटरिया मोड़ पर उतार देते हैं। शराब कहां बेची जाती है इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नही है। फिलहाल अपर पुलिस अधीक्षक ने असन्द्रा थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक, चौकी प्रभारी अश्वरी मिश्रा, मदन लाल, कां0 विष्णु तिवारी व पप्पू कुमार को पांच हजार नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
