प्रकाशोत्सव के मौके पर शहर मे कीर्तन व शोभा यात्रा निकाली गयी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_349.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लाजपत नगर स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबन्धक कमेटी द्वारा सिक्खों के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर मे नगर कीर्तन व शोभा यात्रा बड़े ही धूम-धाम के साथ निकाली गई। ‘‘पंच प्यारो’’ की अगुवाई में गुरु महाराज की शाही सवारी गुरुद्धारा परिसर से शुरु होकर बेगमगंज निबलेट तिराहा, धनोखर, घंटाघर, सट्टी बाजार, ईदगाह,
राजकमल,
छाया होते हुए पुनः गुरुद्धारा परिसर पहंुची। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पर प्रसाद वितरित किया जा रहा था। शाही सवारी में हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी रामपुर गत्का पार्टी के हेड़ हरजीत सिंह व लखनऊ गत्का पार्टी के गुरमुख सिंह खालसा द्वारा कर्तब दिखाने वाली पार्टी को बुलाकर अद्भुत करिश्मे दिखाये गये। मधुर धुन के लिए लुधियाना (पंजाब) से हालदा पाइपर बैण्ड़ पार्टी ने हेड़ कुलदीप सिह द्वारा शोभा यात्रा को एक अलग रुप में प्रदर्शित किया गया। छोटे-छोटे बच्चो द्वारा शोभा यात्रा मे गुरु महाराज का लिबास पहनाकर एक अलग मिसाल कायम की जा रही थी। गुरु महाराज की फूलो से सजी शाही सवारी के आगे महिलाओं द्वारा झाड़ू लगाकर पुष्प की वर्षा की जा रही थी। इस मौके पर प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह, सचिव सरदार गुरुचरन सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार प्रेमपाल सिंह, वयोवद्ध समाजसेवी सरदार जगजीत सिंह, सरदार भूपिन्दर पाल ंिसह शैन्की, सरदार परमजीत सिंह विक्की, सरदार जितेन्दर सिंह, सरदार जसबीर सिंह विक्की, सरदार रतन सिंह, सरदार हरविन्दर सिंह, सरदार बलबीर सिंह, सरदार बलजीत सिंह, सरदार चरनजीत ंिसहं रिंकल, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार गुरमीत ंिसह समेत साध-संगत मौजूद थे।

