aajtaktimes

लाखों की लागत से बनाये गये बारात घर हुआ जर्जर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहां पर शहनाई की आवाज की गूंजनी चाहिये वहां पर मेन्था का जंगरा भूसा भरा है। सरकारी धन के दुरुपयोग का जीता जागता उदाहरण है। यह बारात घर विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत करोरा का है। बिना वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुए जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के सामने से उधौली में हाइवे को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे ग्राम करोरा में लगभग सात वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनाया गया बारात घर उचित रख रखाव एवं अधिकारियों की अनदेखी के चलते जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। उद्देश्य था कि गांव के ग्रामीण परिवार में होने वाले शादी विवाह अन्य मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए किया गया था। परन्तु यह अभी तक अपने गुलजार होने की वाट जोह रहा है। बारात घर की हालत अत्यन्त जर्जर है। फर्स टूट गयी है। दीवालों का प्लास्टर टूट चुका है। खिड़कियों में लगे शीशे पूर्ण रूप से गायब हो चुके हैं। तथा दरवाजे भी चोरी हो चुके हैं। इसके परिसर सहित पूरे भवन में लोगोें के अवैध कब्जे हैं। तथा इस घर के अन्दर पिपरमेन्ट का जंगरा भरा हुआ है। तथा बारात घर का रंग रोगन निर्माण काल में ही किया गया था। भवन में कहीं भी इसे बारात घर होने का उल्लेख नही है। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही हैै फिर भी जांच कर कार्यवाही की जायेगी

Related

UP 7141184209039192080

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item