जौनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_539.html
जौनपुर। जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसके बाबत जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन करके गणतंत्र दिवस के बारे में चर्चा किया गया।
देखा गया कि प्रातः 7 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी जिसके बाद पुरूषमहिला क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा कुत्तूपुर तिराहे से हरी झण्डी दिखाकर किया गया जो इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर पहुंचकर समाप्त हुआ। 7.30 से 8 बजे तक देवालयों में सामूहिक प्रार्थना हुआ जिसके बाद प्रातः साढ़े 8 बजे जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव ने दीवानी, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने विकास भवन और पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने ध्वजारोहण के बाद संविधान में लिखित प्रतिज्ञा एवं संकल्प का सामूहिक रूप से स्मरण कराया। कलेक्टेªट में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रम्हदेव वर्मा व बनारसी राम को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम् भेंट किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह, नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी, शिवमोहन श्रीवास्तव, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।
इसके बाद जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अपरान्ह 1 से ढाई बजे तक मलिन बस्ती तारापुर तकिया में सफाई एवं निःशुल्क परीक्षण, दवा आदि का वितरण हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डूडा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला द्वारा गोष्ठी की गयी जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन दिनेश टण्डन ने किया। इस दौरान चन्द्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया तो प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने तिरंगा गुब्बारा हवा में उड़ाया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस पर बटालियनों का निरीक्षण किया जहां जवानों ने बैण्ड-बाजों की धुन पर रायफल से फायर करके करतब दिखाया। क्षेत्राधिकारी नगर आकाश तोमर के नेतृत्व में 8 टोली द्वारा मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी गयी। साथ ही मुख्य अतिथि ने शानदार परेड के लिये पुलिस जवानांे, सभी बटालियनों के कैप्टनों सहित बहादुरी का कार्य करने वाले जवानों को 25 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया। साथ ही आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पिछले सप्ताह जिले के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता के 103 विद्यालयों के चयनित 60 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली, खण्ड शिक्षाधिकारी धर्मापुर ममता सरकार सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक ने 5 किमी क्रास कंट्री रेस में प्रथम अजय कुमार, द्वितीय विशाल बिन्द, तृतीय राजकुमार यादव, चतुर्थ संजय, पंचम सुनील, षष्ठम पंकज यादव को पुरस्कृत किया। साथ ही 10 किमी साइकिल रेस के पुरूष वर्ग में मगलेश यादव प्रथम को 3100 रूपये, द्वितीय सतीश यादव को 2100 रूपये, तृतीय विरेन्द्र 1100 रूपये सहित अध्या, अवधेश, सिकन्दर को 5-5 सौ रूपया दिया गया। इसी प्रकार 10 किमी साइकिल रेस के महिला वर्ग में आंचल प्रथम 3100 रूपये, द्वितीय रिंकी शर्मा को 2100 रूपये, तृतीय नीतू गौतम को 1100 रूपये, रंजू गौतम, रंजना चौहान, संजना चौहान को 5-5 सौ रूपया दिया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुये कार्यक्रम में तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश दूबे व पुलिस परेड का संचालन सतेन्द्र तिवारी कोतवाल ने किया। इस अवसर पर जफराबाद विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय अरूण श्रीवास्तव, रामजीत सिंह यादव, प्रभारी सूचना अधिकारी के0के0 त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने 5 सौ महिलापुरूष मजदूरों को साइकिल दिया गया जहां जिलाधिकारी ने अपील किया कि श्रम कार्यालय में रजिस्टेªशन कराकर मजदूर लाभ उठायें। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 13 प्रकार की सुविधा मजदूर को मिल सकती है जिसके लिये मात्र 100 रूपये का रजिस्टेªशन फीस, परिचय पत्र, एक फोटो देना होगा। 2 वर्ष तक 50-50 रूपया देकर नवीनीकरण कराना आवश्यक है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 30 जनवरी को जिले के सभी विकास खण्डों पर श्रमिकों के रजिस्टेªशन कैम्प लगेगा।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने सरस्वती सदन पर तिरंगा फहराया जिसके पहले विवि में स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण करके महापुरुषों को नमन किया गया। तत्पश्चात् सुरक्षाकर्मियों के परेड का निरीक्षण करते हुये कुलपति ने कहा कि हमारे महापुरुषों के संघर्षों व बलिदान के बाद हमने यह दिन देखा है। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि विवि के सभी लोग नयी सोच के साथ प्रगति हेतु अपना योगदान देने के लिये तैयार हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारीगण, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समर्पण संस्था द्वारा चौकियां धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राधारमण, पिंटू सोनकर, प्रदीप श्रीवास्तव, अमित सेतिया, सतीश बाधवा, अरविन्द जायसवाल, कमल बाधवा, लोकेश श्रीवास्तव, राम खेलावन यादव, कृष्ण मौर्य, विनय अग्रहरि, बृजेश श्रीवास्तव, शनि कुमार, चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पंकज जायसवाल व संचालन विष्णु गोड़ ने किया।
जेसीआई ने जेसी बालवाड़ी धरनीधरपुर में संस्थाध्यक्ष जेसी विवेक प्रताप सेठी ने तिरंगा फहराया जिसके बाद उपस्थित सदस्यों सहित स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण हुआ जिसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जेसीआई इण्डिया के पूर्व जोन प्रेसीडेंट राधेरमण जायसवाल, राकेष जायसवाल, केके जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक श्यामजी सेठ ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन जेसी सचिव आलोक सेठ ने किया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डा. सीवी रमन छात्रावास एवं द्रौपदी महिला छात्रावास में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ’तरंग-2016’ का आयोजन हुआ। 2 दिन तक चले कार्यक्रम में समस्त अन्तःवासियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर देशभक्ति पर आधारित भाषण, निबंध प्रतियोगिता, पेन्टिंग, रंगोली, कोलाज व एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. सुरजीत यादव, डा. अजय द्विवेदी, डा. संजीव गंगवार, डा. सुशील कुमार, पूजा सक्सेना, झांसी मिश्रा, डा. रूश्दा आजमी, डा. शैलेश प्रजापति, डा. सुधीर उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, आलोक दास, अनामिका मिश्रा, अपर्णा सिंह गौर, जया शुक्ला, लाल बहादुर उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जन शिक्षण संस्थान में झण्डारोहण करके शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन र्पित किया गया जहां गत दिवस सम्पन्न हुये जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता आशुतोष सिंह सुइथाकला, द्वितीय जितेन्द्र पाठक सुजानगंज, एवं तृतीय युनूफ बरसठी को क्रमशः 5 हजार, 2 हजार व 1 हजार को चेक व प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डा. सुधा सिंह, मंगला सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, सुरेन्द्र बहादुर, आशीष सिंह, साधना गुप्ता, विनय प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश पाण्डेय ने किया।
केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डा. वीएस उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, महेन्द्र श्रीवास्तव, वंशीधर, ओम प्रकाश, देवेश निगम, राकेश सिंह, श्याम सिंह, संजीव सिंह, आशुतोष सिंह के अलावा अन्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब मेन के कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव व लायनेस अध्यक्ष हेमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डा. एमएम वर्मा, डा. अजीत कपूर, डा. क्षितिज शर्मा, डा. विकास रस्तोगी, अरूण त्रिपाठी, डा. एसएन अग्रहरि, डा. अमित पाण्डेय, मदन गुप्ता, रामकुमार, अशोक मौर्य, आरपी सिंह, महेन्द्रनाथ सेठ, एसएन राय, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर, सोना बैंकर, उर्मिला सिंह, ज्योति कपूर, डा. मेघना रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
जन शिक्षण संस्थान के जिला मुख्यालय पर निदेशक डा. सुधा सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अवधेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, मंगला सिंह, आशुतोष सिंह, जितेन्द्र पाठक, अखिलेश पाण्डेय के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
डीडीएस वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डीपी सिंह ने कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान की संरचना हुई थी जिसमें महापुरुषों ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है जो आज के इतिहास के रुप में गवाही दे रहा है। संस्थान की संचालिका आरती सिंह ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन करते हुये कहा कि ऐसे वीर सपूत इस धरती पर जन्म लेकर राष्ट्रसेवा करते हुये अपनी कुर्बानी दी है जिन्हें सदैव याद किया जायेगा। इसके पहले झण्डारोहण के बाद प्रभातफेरी निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये विकास भवन स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष जाकर सम्पन्न हुई जहां राष्ट्रगान के बाद उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरुपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रशांत, सारथी, वंदना, विश्व प्रताप, अरिज, प्रिया, मीनू, महरुबा आदि मौजूद रहे।
करंजाकला विकास खण्ड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाण्डेयपुर में नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान सुशील देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पूजा, ज्योति, सीमा, अर्चना आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी, रामसिंह, शुभाकांक्षा सिंह, श्रीमती सरोज, नरसिंह मौर्य, फूलचन्द्र, नीलू यादव, रामकृष्ण राय, अजय गौतम, धनई राम, सिया लाल, अशोक, संत लाल, गौतम मौर्य, ईद मोहम्मद, गुड्डू, राजेश कुमार, सूबेदार, राजेन्द्र, लल्लन, देवेन्द्र, जितेन्द्र उपस्थित रहे।
बयालसी महाविद्यालय जलालपुर के प्रांगण में प्राचार्य डा. ज्ञान बहादुर सिंह ने 67वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इसके पहले उन्होंने महाविद्यालय परिसर में स्थापित संस्थापक डा. समर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।
नौपेड़वा संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रमोद जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। गीत, नृत्य, लघु, नाट्य, भाषण आदि के माध्यम से बच्चों ने देश को आजादी दिलाने में अहम् भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर तमाम शिक्षक, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी ने आभार व्यक्त किया।